श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर छत धंसी, 25 से अधिक घायल, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मीइन्दौर. रामनवमी पर बड़ी घटना घटी है। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग गिर गये। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बावड़ी के भीतर कितना पानी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पता नहीं चल सका कि वाबड़ी के भीतर कितने लोग फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू टीम ने बावड़ी से एक बच्ची का रेस्क्यू भी किया।

स्नेहनगर के पास पटेल नगर में मंदिर में पूजा पाठ और हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी बीच छत धंस गयी। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके है। इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तामम एमआईसी सदस्य बैठक छोड़कर घटनास्थल पहुंच रहे हैं।

मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की वजह से कुआं धंस गया। कई लोग अंदर गिर गए। 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *