महावीर जयंती पर परीक्षाओ को लेकर बनी भ्रम की स्थिति साफ बोर्ड एग्जाम होंगे
ग्वालियर. महावीर जयंती पर यानी 3 अप्रैल को 10वीं और 12वीं समेत बोर्ड पैटर्न पर होने वाली 5वीं के साथ 8वीं की परीक्षाओ को लेकर बनी भ्रम की स्थिति साफ हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश में बताया कि 3 अप्रैल को संबंधित परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। परीक्षा और घोषित अवकाश को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी।
