किसानों की नाराजगी नहीं झेल पाई सरकार, बदलना पड़ा अटल एक्सप्रेस वे का रुट एलाइटमेंट

मुरैना. अटल एक्सप्रेस वे का रुट बदला जाएगा तथा अब दोबारा से इसका सर्व किया जाएगा और एलाइनमेंट तैयार किया जाएगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज ने मुरैना कलेक्ट्रेट में वीडियो कान्फ्रिन्संग के दौरान दिए हैं। बैठक में भिण्ड, मुरैना व श्योपुर के कलेक्टर मौजूद थे साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे जो कि मुरैना-श्योपुर के सांसद हैं तथा आगामी वर्ष 2024 में दोबारा मौजूदा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, कि अटल एक्सप्रेस वे की लागत लगभग आठ हजार करोड़ रुपए हैं तथा इसका रुट एलाइनमेंट जिन किसानों के खतों से होकर जा रहा था उनके खेत इसमें जा रहे थे। कुछ किसान तो ऐसे हैं कि उनके पूरे के पूरे खेत जा रहे थे। इस बात को लेकर मुरैना, श्योपुर व भिण्ड के किसानों में भाजपा सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त था।

संसद का होने जा रहा था घेराव
बता दें, कि अटल एक्सप्रेस वे में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण में जा रही थी वे आगामी 6 अप्रेल को सामूहिक रुप से दिल्ली में संसद का घेराव करने जा रहे थे। इस बात को लेकर सरकार चिंता बढ़ गई। सरकार को लगा कि अगर समय रहते इस विरोध को नहीं टाला जा सका तो आगामी विधान सभा व लोक सभा चुनाव में दोनों जिलों से यह बड़ा मुद्दा बन सकता है तथा सरकार को मुंह की खानी पड़ सकती है।

अटेर में चल रहा धरना प्रदर्शन
अटल एक्सप्रेस वे में जिन किसानों की भूमि जा रही है उन किसानों का तीनों जिलों में आक्रोश चल रहा है। जिसके चलते भिण्ड के अटेल में धरना प्रदर्शन चल रहा है। मुरैना के सबलगढ़ व सिकरवारी क्षेत्र में किसानों की पंचायतें हो रही हैं तथा अभी तक कई पंचायतें हो चुकी हैं। इसमें एक्सप्रेस वे के लिए रुट एलाइनमेंट बदलने की मांग की जा रही है।

किसानों से घबड़ाई सरकार, कहीं खानी न पड़ जाए मुंह की
अटल एक्सप्रेस वे में किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर सरकार घबड़ाई हुई है। वर्ष 2013 की विधान सभा तथा वर्ष 2024 की लोक सभा चुनाव की सरकार को चिंता सताने लगी तथा सबसे अधिक चिंता केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की बताई जा रही है।

2 साल खिसका एक्सप्रेस वे का काम
मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री के इस निर्णय के बाद अटल एक्सप्रेस का काम लगभग दो साल पीछे खिसक गया है। अब इसके लिए दोबारा से सर्व किया जाएगा तथा रुट एलाइनमेंट बनाया जाएगा तथा फिर से जीरो से शुरुआत की जाएगी जिसमें काफी समय लगने की आशंका बताई जा रही है।

कहते हैं कलेक्टर
एक्सप्रेस वे में किसानों की भूमि जा रही थी, इसलिए सरकार ने रुट एलाइनमेंट बदलने के लिए दोबारा से सर्वे का आदेश दिया है।
अंकित अष्ठाना, कलेक्टर, मुरैना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *