अतीक अहमद को लेकर निकला पुलिस का काफिला चित्रकूट पहुंचा, साबरमती जेल ले जाया गया
प्रयागराज. अतीक अहमद को प्रयागराज के नैनी जेल से लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला निकल चुका है। आपको बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद अब अतीक को साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में कल डाली गयी अर्जी जो कुछ कानूनी पेंदीदगी की वजह से कोर्ट में नहीं सुनी जा सकी। अब उसी अर्जी पर अतीक अहमद को पुलिस कस्टडी में लेने की तैयार हो सकती है। लेकिन क्योंकि अभी तक पुलिस के पास इाका कोई वारंट नहीं आया है। पेसे में मामला फंसलता दिख रहा है।
25 जनवरी 2005 को बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की गोली मार कर की गयी हत्या के बाद इस केसम में अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ आरोपी है। इस केस में राजू पाल के रिश्तेदार उमेश पाल मुख्य गवाह था। उमेश का 28 जनवरी 2006 को अपहरण हुआ था। इसका आरोप अतीक अहमद और उसके साथियों के पर लगा था। इस मामले में आज अतीक सहित 3 आरोपियों को उम्र कैदा की सजा सुनाई गयी है।
डमेश पाल के अपहरण के 17 वर्ष पुराने के स में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। न्यायालय ने बाहुबली अतीक अहमद सहित 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। न्यायालय में अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी पाया है। कोर्ट ने तीनों पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
