MP में अब बहू-बेटियों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

भोपाल. अब सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट से पहले मौत होने के बाद अब उनकी विवाहित बेटियों और बहू यानि पुत्रवधु को भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। लंबे समय से इसको लेकर कवायद चल रही थी। मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश का गजट में नोटिफिकेशन किया है। नियमों में बदलाव से अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों और बहुओं को भी अवसर मिल सकेंगे।

विवाहित बेटी भी होगी अनुकंपा की हकदा
मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रित पति, पत्नी के पास जरूरी योग्यता न होने पर, या आश्रित स्वयं अनुकंपा नियुक्ति लेने से इनकार कर दें तो उनके द्वारा नामांकित पुत्र या अविवाहित पुत्री को अनुकंपा का प्रावधान था। इसमें संसोधन करते हुए अब विवाहित बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता होगी।

पुत्रवधु, तलाकशुदा बेटी को भी मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति
मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम में जो बदलाव किया है उसके अनुसार ऐसी विधवा, तलाकशुदा बेटी जो कर्मचारी की मौत के वक्त उसपर पूरी तरह आश्रित होकर उसी के साथ रह रही हो। या कर्मचारी की मौत के बाद उसके आश्रित पति या पत्नी के न होने की स्थिति में विधवा पुत्रवधु (जो कर्मचारी की मौत के वक्त उनपर आश्रित थी और उन्हीं के साथ रह रही थी) उसको अनुकंपा का नियम था।

अब नया नियम
अनुकंपा के लिए पात्र सदस्य न होने की स्थिति में सरकारी कर्मचारी की विधवा पुत्रवधु (जो कर्मचारी की मृत्यु के समय उनपर आश्रित होकर साथ रह रही थी) अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होगी।

  1. कैबिनेट की बैठक में खंडवा में नई तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली में नई तहसील बरगवां और आगर-मालवा में तहसील सोयतकला के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। भोपाल में चार नई तहसीलों के प्रस्ताव किए डिफर।  भोपाल में संत हिरदाराम नगर, तात्या टोपे नगर, महाराणा प्रताप नगर, शहर को मंजूरी
  2. मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में प्रस्तावित 1 बाय 660 मेगावाट क्षमता के नए सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की लागत 4665. 87 करोड रुपए का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एसईसीएल के बीच गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा।
  3. परियोजना के वित्तीय पोषण के लिए 70% ऋण वित्तीय संस्थान द्वारा 15% अंश पूंजी एसईसीएल के द्वारा तथा बाकी 15% अंश पूंजी राज्य शासन द्वारा बजट के माध्यम से मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को साल 2022-23 से साल 2028-29 के बीच उपलब्ध कराई जाएगी। इस इकाई का निर्माण मप्र की भविष्य की जरूरतों को देखकर किया जा रहा है। इस यूनिट से साल 2027-28 में कमर्शियल उत्पादन शुरु करने की योजना है।
  4. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत पन्ना जिले में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए 3 सालों के लिए अनावर्ती व्यय 5190. 35 लाख रुपए तथा आवर्ती व्यय 3120.32 लाख रुपए की स्वीकृत दी है।
  5. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नए कृषि महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़े कृषि यंत्रों को चलाने के लिए ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में कौशल विकास योजना” को स्वीकृति प्रदान की है। तीन वर्षों की योजना के अंतर्गत 6000 युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 22.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
  6. प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में कौशल विकास योजना को मंजूरी दी है 3 सालों की योजना के अंतर्गत 6000 युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 22.73 लाख रूपए की मंजूरी दी है।
  7. इस योजना के जरिए कृषक परिवारों के बच्चों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  8. श्योपुर जिले में 539 करोड की लागत से चैती खेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। इससे 15300 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी। है। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से विजयपुर ब्लाक के 16 गांव की 11118 हेक्टेयर जमीन और सबलगढ़ ब्लॉक के 16 गांव की 4112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *