मादा चीता की साशा की मौत पर उठे सवाल, क्या सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा मामला?

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क में सोवार की नामीबियाई से आयी मादा चीता साशा की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मादा चीता की किड़नी और लीवर में संक्रमणः से जूझ रही थी। लेकिन उसकी मौत के बाद अब कई सवाल खड़े होने लगे है। ऐसे मामले में वन्यप्राणी विशेषज्ञ अजय दुबे ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कहीं है।
क्या नामीबिया से संक्रमित आई थी साशा चीता
मादा चीता साशा की मौत के बाद एक और सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह नामीबिया से ही संक्रमिसत आई थी या उसे भारत में बीमारी ने जकड़ा था। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सीनियर विज्ञानियों तथा कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने चीता कंजर्वेशन फाउंडेशन नामीबिया साशा की ट्रीटमेंट हिस्ट्री ली थी। जिससे जाहिरा होता है िकवह नामीबिया में ही संक्रमित हो गयी।

क्या सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा मामला?
वन्यप्राणी विशेषज्ञ अजय दुबे ने ‘साशा’ की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. अजय दुबे ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर वनमंत्री, वन अधिकारी नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका गए थे. तब उन्होंने चीता का स्वास्थ्य क्यों नहीं देखा. उसकी मौत के जिम्मेदार वन अधिकारी हैं. उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *