Newsराजनीतिराज्य

निगम भूमि पर कब्जा करने पहुंचे अज्ञात लोगों पर FIR  दर्ज कराने दिया आवेदन

ग्वालियर- हुरावली चौराहे पर नगर निगम स्वत्य एवं स्वामित्य की ग्राम मुरार के सर्वे क्रमांक 4073, 4074, 4075, 4076 की 23 बीघा 8 विश्वा भूमि पर आज दोपहर में कुछ लोगों द्वारा वहां पहुंचकर ट्रैक्टर से जुताई प्रांरभ कर दी। जिसकी सूचना निगमायुक्त किशोर कन्याल को मिलने पर उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम का अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन कब्जा करने वाले ट्रेक्टर सहित पहले ही भाग गए। इसके पश्चात नगर निगम के राजस्व अधीक्षक द्वारा संबंधित सिरोल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया।

                राजस्व अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम स्वत्य एवं स्वामित्य की 23 बीघा 8 विश्वा भूमि पर क्षेत्र के कुछ लोगों का कब्जा था। जिसे हाल ही में निगम द्वारा अतिक्रमण हटाकर अपने कब्जे में लिया गया था। आज सोमवार को कुछ लोग उसी भूमि पर पुनः कब्जे के उद्देश्य से पहुंचे और ट्रेक्टर चलाकर कार्य करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही जब निगम अमला मौके पर पहुंचा तो वहां कार्य कर रहे लोग भाग चुके थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *