सिंधिया समर्थकों के महल बन रहे, पता कर लो कितने पैसे लिए

भोपाल. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (राजा साहब) सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के गढ़ में थे। दिग्विजय सिंह ने दतिया में सत्ता की देवी मां पीताम्बरा के दर्शन किए। पीताम्बरा के दर्शन कर गर्भगृह के बाहर बैठकर विशेष पूजा-अर्चना भी की। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने निकले दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

सिंधिया पर साधा निशाना
दतिया, शिवपुरी और गुना के दौरे पर निकले दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार नहीं बचा पाने के सवाल पर मीडिया से कहा कि आपको मालूम नहीं है कितने करोड़ रुपए लिए गए। सिंधिया और उनके समर्थक एमएलए ने कितने-कितने पैसे लिए हैं। जरा उनकी माली हालत देख लीजिए। सिंधिया समर्थकों के महल बन रहे हैं।

शिवराज सिंह पर भी बोली बात
यहां मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो हिन्दुस्तान में बोलते हैं, वही विदेशों में बोला है। आज का युग टेक्निकल युग है। कोई बात विदेश में बोलो या हिन्दुस्तान में वायरल तो हो ही जाती है। कर्नाटक में सीएम शिवराज सिंह के राहुल पर बच्चा बुद्धि बताने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह ने अभी तक किसान और गरीब के हित का काम नहीं किया है। यह तो बता दें पहले। कर्नाटक में एक मंत्री का बेटा दफ्तर में 60 लाख रुपए लेता पकड़ा गया। घर में करोड़ों मिले, उनके बारे में वहां जाकर शिवराज कुछ नहीं बोले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *