महिलाओं ने जमकर किया धमाल, महिलाओं ने गीत, गजल और डांस किया
ग्वालियर. अंर्तराष्ट्रीय ब्राहम्ण महिला संगठन (भारत) की महिला बहनों ने जीवाजी क्लब में होली के मौके पर रंग गुलाल के साथ जमकर हंगामा किया और महिलाओं ने एक दूसरे के गाल पर गुंलाल लगाई। इस मौके पर गीत, गजल और डांस प्रस्तुत किया कर आयोजन को इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास चेयरमेन श्रीमति मधु शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदा शर्मा एवं मध्यप्रदेश अध्यक्षा श्रीमति सरिता पाठक जी की उपस्थिति में आयोजित की गयी एवं हमारी सभी बहनों ने मिलकर कार्यक्रम में चार चांद लगाये।

