निगमायुक्त ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, लेवल 3 पर पंहुची शिकायतों के लिए संबंधित को दिए नोटिस
ग्वालियर सीएम हेल्पलाइन के तहत आने वाली शिकायतों में जिस अधिकारी की शिकायतें लेवल 3 पर पंहुच गई हैं उन्हें तत्कालन ोटिस जारी करें और जिन्हे 3 नोटिस मिल गये हैं उनकी एक वेतनवृद्वि रोकने का प्रस्ताव भेजें। उक्ताश्य के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निगमायुक्त किशोर कन्याल ने दिये। बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तवए विजय राजए अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाइन डा प्रदीप श्रीवास्तवए अमृत जागेश श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कीए जिसमें नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आगामी सप्ताह में सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग की जाएगी तथा अभी अनेक शिकायतें लंबित हैं। जिसमें साफ सफाईए पेयजलए विद्युतए सीवरेज एवं निर्माण कार्यों की शिकायतें सर्वाधिक लंबित हैं। जिस पर निगमायुक्त ने सभी शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण आगामी 2 दिवस में कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही ज्यादा लंबित शिकायतों वाले अधिकारियों से बात की और सभी को अपनी.अपनी शिकायतों का निराकरण समय से पहले कराने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन की विद्युत की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सात दिवस में विद्युत की सभी समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा नोटिस जारी किया जाएगां इसके साथ ही एल.3 पर स्वच्छता से संबंधित समस्या अधिक होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र एवं सीएम एवं सीएस मोनिट के पत्रों के जबाव संबंधित अधिकारियों ने समय सीमा में देने के निर्देश दिए गए।

