Latestराजनीतिराज्य

Maihar Temple- शारदा मां के दर्शन के लिये भक्तों चढ़ना होंगी 1063 सीढि़यां, 7 दिन के लिये रोपवे बन्द

Maihar Devi Temple Ropeway | Timings, Booking, Price & Gallery - Dril

सतना. मैहर स्थित आदि शक्ति मां शारदा (Maa Sharda Mandir Maihar) के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुआअें के लिये बहुत बड़ी करने वाली खबर है। 20 मार्च तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिये यहां रोपवे की सुविधा नहीं मिलने वाली। दरअसल, 22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र-नवरात्र के चलते रोपवे का मेंटीनेंस किया जा रहा है। जिसके लिये रोपवे का संचालन बन्द किया गया है।
12 माह रहता है भक्तों का आना-जाना
गौरतलब है कि मैहर में 12 माह भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहता है। मां शारदा मंदिर मध्यप्रदेश के सतना जिले के गाुंव मैहर में स्थित है। पवित्र शारदा मंदिर त्रिचूट पर्वत पर 6सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिये 1 हजार 1 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है। यहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में रोपवे बन्द होने सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को लगना पड़ा है।
रोपवे का हो रहा है मेंटीनेंस
मैहर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह उलाडी  (Maihar outpost in-charge Santosh Singh Uladi) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि रोपवे बन्द है। आज से 7 दिनों के लिये बंद किया गया है और इस समय से 7 दिनों के लिये मेंटीनेंस चल रहा है। जिसकी वजह से रोपवे की भीड़ ह ैवह वैन पर आ गयी है किसी को परेशानी न हो। इसलिये पुलिस की ड्यूटी लगा रखी है और मैं स्वायं यहां पर हूं।
भक्तों को चढ़ना होगी 1063 सीढि़यां
आपको बता दें कि अब रोपवे बन्द रहने की वजह से श्रद्धालुओं का ेअब 1063 सीढि़यों और शारदा प्रबंध समिति द्वारा संचालित वैन ही सहारा है। वैन से पहुंचने के बावजूद भक्तों को मां के दर्शन के लिये लगभग डेढ़ सौर खड़ी सीढि़यों का सफर तय करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *