Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में नाबालिग से रेप, पड़ोसी लिफ्ट देकर झाड़ियों में ले गया

ग्वालियर. एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। छात्रा खेत से पिता को खाना देने के बाद लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी ने लिफ्ट दी। वह छात्रा को घर न ले जाते हुए सुनसान इलाके में झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना शनिवार शाम मुरार के खुरैरी गांव की है। किसी तरह छात्रा अपने परिजन के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शहर के मुरार स्थित खुरैरी गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग दसवीं की छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने आकर शिकायत की। बताया कि शनिवार शाम 4:30 बजे वह घर से खेत पर सरसों की फसल काट रहे पिता को खाना देकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाला अनूप गुर्जर बाइक पर मिला। अनूप ने उसे रोक लिया और कहा कि वह गांव ही जा रहा है और उसे छोड़ देगा। क्योंकि छात्रा उसे जानती थी इसलिए विश्वास करके उसकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद अनूप गुर्जर उसे गांव की तरफ ना ले जाते हुए खुरैरी गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सुनसान खाली जगह पर ले गया और झाडियों छात्र के साथ बलात्कार किया। इसके बाद छात्रा को वहीं छोड़कर अपनी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। भागने से पहले छात्रा को धक्का देकर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी को जल्द पकड़ने की कही बात
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि अपने पिता के साथ आकर एक नाबालिग ने शिकायत कर बताया था कि वह खेत से अपने पिता को खाना देकर जब वह घर जा रही थी तभी उसे गांव में ही रहने वाला एक आरोपी युवक मिला और उसे लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *