ग्वालियर में मंत्री के बंगले पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, 250 कार्यकर्ता हिरासत में

ग्वालियर. कांग्रेस ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर हंगामा किया। महंगाई के साथ ही बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को सीढ़ी दी। कहा, इस सीढ़ी पर चढ़कर ही वह लोगों के बिजली कनेक्शन जोड़-जोड़कर विधायक और मंत्री बने हैं। अब उन्हीं लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंची। पुलिस ने लगभग 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा है। उधर, ऊर्जा मंत्री ने इसे पॉलिटिकल स्टंट बताया है।
उपनगर में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या आ रही थी जिस कारण से ऊर्जामंत्री की विधानसभा के लोग बिजली का बिल नहीं भरते हैं और बिजली के अधिकारियों इस इलाके में जाकर बिजली काटने की मनाही है और इस बीच बिजली खराब हो जाती है तो ऊर्जामंत्री सीढी लगाकर उसकी बिजली ठीक करने के लिये पहुंच जाते है। इसलिये शनिवार की दोपहर 12 कांग्रेस कार्यकर्त्ता पड़ाव से जुलूस के रूप में सीढ़ी के साथ रेसकोर्स रोड बंगला नम्बर 38 पर प्रदर्शन कर सीढ़ी देने के लिये पहुंचते इस पहले पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

