होली के दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। होली के मौके पर सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज (08 मार्च, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन राज्यों में बदली तेल की कीमते
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 33 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर में मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 96.84 रुपये लीटर पर आ गया है। वहीं, डीजल 24 पैसे टूटकर 89.72 रुपये लीटर में मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल का भाव 1.31 रुपये बढ़कर 109.39 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 1.19 रुपये बढ़कर 94.55 रुपये लीटर में मिल रहा है।

