MP के पेट्रोल पंप पर महिलाओं के लिए बना एक अलग प्वाइंट

भोपाल. महिला दिवस हर साल 8 मार्च को आता है, लेकिन इस बार इस दिन होली होने के चलते महिला दिवस दो दिन पूर्व से ही शुरु कर दिया गया है। ऐसे में जहां 6 मार्च को मप्र में महिलाओं ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाली। तो वहीं 7 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अलग अंदाज में मनाते हुए सीएम शिवराज की सुरक्षा सहित अन्य शासकीय कार्यों की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाएं रही हैं। इस पूरे दिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य शासकीय कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली, इसके अलावा सुरक्षाकर्मी, अधिकारी, पीआरओ सहित अन्य कर्मचारी भी महिलाएं ही रहीं।

इसके अलावा राजधानी भोपाल में मंगलवार को महिला दिवस एवं होली के अवसर पर रिलायंस पेट्रोल पंप काजी कैम्प, बेरासिया रोड, भोपाल पर सिर्फ महिलाओं के लिए एक विशेष ‘Pink फिलिंग पॉइंट” बनाया गया है, जिसका संचालन भी केवल महिला कर्मियों द्वारा ही किया जाएगा। इस पेट्रोल पॉइंट की आज मंगलवार को शुरुआत की गई।

कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष राय की उपस्थिति में इस अवसर पर संचालक वीरेंद्र सिंह की ओर से इसकी जरूरत के संबंध में बताया गया कि पुराने भोपाल के इस पेट्रोल पंप पर अधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं को लाइन में लगना पड़ता था, जिससे उन्हें बहुत असुविधा होती थी। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए हमारे द्वारा यह निर्णय लिया गया कि एक ‘पिंक फिलिंग पॉइंट’ बनाया जाए जो सिर्फ महिलाओं के लिए हो। उनका इस अवसर पर कहना था कि “महिला दिवस” से अच्छा कोई अवसर नहीं हो सकता कि हम इस प्रकार की सुविधा महिलाओं के लिए शहर में उपलब्ध कराएं, वर्तमान में ऐसा फिलिंग पॉइंट शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर उपलब्ध नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *