कंजरों के डेरे पर जमीन में दबाकर रखी गई 850 लीटर शराब की जप्त
ग्वालियर आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली तथा अंग्रेजी शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना पनिहार क्षेत्र के नयागांव में कंजरों द्वारा डेरे डालकर अवैध कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा
दलबल के साथ पनिहार के नयागांव में कंजरों के ढेरों पर दो अलग-अलग स्थानों दबिश दी। मौके पर टीम के साथ एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल, थाना प्रभारी पनिहार एसआई प्रवीण शर्मा, थाना प्रभारी घाटीगांव एसआई शैलेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी भंबरपुरा एसआई बलबीर मावई व राजस्व की टीम द्वारा पनिहार के नयागांव में कंजरों के डेरों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को दलबल के साथ आता देख अवैध कच्ची शराब बनाने वाले कंजर भाग गए।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर घरों के पीछे पहाड़ी में ड्रम गाड़कर रखे होने की खबर पर जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई की गई तो पुलिस टीम को एक स्थान से 450 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 90,000/- रूपये ड्रमों में भरी हुई मिली व एक हौद में 5000 लीटर गुड लहान भरा हुआ मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस टीम द्वारा 450 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त किया गया।

