शाहरुख खान के घर में देर रात घुसे 2 अज्ञात शख्स, दीवार कूदे, पुलिस कर रही पूछताछ

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर दो अनजान शख्स देर रात घुस गए। बताया जा रहा है कि दो लोग रात करीब 9.30 बजे शाहरुख खान के घर में घुसे। दोनों ने दीवार कूदकर शाहरुख खान के घर में एंट्री ली। पुलिस ने दोनों अज्ञात लोगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों शाहरुख के फैन्स हो सकते हैं। बता दें कि पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ बिना अनुमति के प्राइवेट प्रॉपर्टी में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे शाहरुख खान के घर में क्यों घुसे हालांकि, दोनों युवकों के शाहरुख खान के फैन होने की प्रारंभिक जानकारी की पुलिस जांच कर रही है।

शाहरुख खान के बंगले में घुसे 2 अनजान
बता दें कि मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बंगले मन्नत की दीवार फांदकर उसके अंदर घुसने के आरोप में गुरुवार को दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 19-20 साल के इन दोनों युवकों को मन्नत में घुसने पर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ लिया।

बंगले में घुसने का मकसद क्या
पूछताछ में दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वो गुजरात से हैं। वो शाहरुख खान से मिलना चाहते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मन्नत में बिना अनुमति के एंट्री करने सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *