कर्मचारियों को नही मिला 4 माह से वेतन, सेवा प्रदाता कंपनी ईगल इंटर विद्युत आउटसोर्स (ब्रिस्क योजना) का कारनामा
सेवा प्रदाता कंपनी मैं.ईगल हंटर का विद्युत कंपनियों से अनुबंध समाप्त कर धरोहर राशि जप्त किया जाए – इंटक
ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत संचारण संधारण ग्वालियर एवम अन्य क्षेत्रों व वृत्तों से अनुबंधित ठेका श्रमिक कंपनी मैं. ईगल हंटर द्वारा विद्युत कंपनियों में कार्यरत अल्प वेतन भोगी, ब्रिक्स योजना के आउटसोर्स कर्मचारियों को विगत 4 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है इस संबंध में संगठन द्वारा मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र एवम महाप्रबंधक संचारण संधारण वृत्त ग्वालियर से आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन दिलवाने हेतु चर्चा की गई परंतु ईगल हंटर कंपनी आदतन अपने हठधर्मिता के कारण विद्युत कंपनी के द्वारा किए गए अनुबंध को भी नही मान रही है न ही संक्षम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रही है । इसके पूर्व भी ईगल हंटर कंपनी द्वारा कर्मचारियों को बोनस वेतन नहीं दिया जा रहा था तब संगठन के द्वारा सेवा प्रदाता कंपनी ईगल हंटर की शिकायत श्रीमान सहायक श्रमायुक्त ग्वालियर को की गई थी तब जा कर आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन एवम बोनस दिया गया इससे यह सिद्ध होता है कि सेवा प्रदाता कंपनी ईगल हंटर आदतन आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण कर रही है जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है ।
ब्रिस्क योजना में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी इस मंगाहई में महज 7, 8 हजार प्रतिमाह पाते है जिनका वेतन विगत 4 माह से नहीं दिया गया है। संगठन का ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवम प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल से मांग करता है कि सेवा प्रदाता कंपनी मैं. ईगल हंटर का अनुबंध रद्द किया जावे एवम धरोहर राशि को जप्त कर ब्रिस्क योजना के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन देने हेतु संक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करे ।
