अंतिम दिन विशेषज्ञों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

प्रो.एसके चहल, विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग कुरूक्षेत्र
– भारतीय उच्च संस्थान शिमला में इनको रेजिडेंशियल फेलोशिप मिली।35 रिसर्च पेपर व हिंदू समाज सुधार पर किताब प्रकाशित हो चुकी है।
प्रश्न-इतिहासकार बनने की शुरुआत कैसे हुई
उत्तर – बचपन से ही इतिहास में रूचि थी।जब अंग्रेजी के प्रति लोगों की रूचि ज्यादा थी। मैंने अपनी रूचि को बनाए रखा और अपने लक्ष्य को हासिल किया।
प्रश्न – इतिहास परिषद अधिवेशन से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?
उत्तर – इतिहास परिषद की शुरुआत 1956 से हुई। परिषद ने नए शोधार्थियों को प्रोत्साहन देने का काम किया। युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया जिससे कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा तथा शोध व शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न -क्या युवाओं की इतिहास के प्रति रूचि कम हो रही है?
उत्तर -इतिहास जीवंत विषय है।नई पीढ़ी इतिहासकार से सवाल पूछती है जो नए तरीके से ज़बाब देते हैं। पुराने प्रशासकों ने क्या नीति बनाई जो गलती उन्होंने की वह हम न करें यह इतिहास बताता है।
प्रश्न -इतिहास को लेकर फेक न्यूज पर आप क्या कहेंगे?
उत्तर – इतिहासकार मूल पर फोकस करता है जो राजनीति से ऊपर उठकर सोचता है। इतिहासकार को पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं होना चाहिए।राजनीति विचारधारा से जुड़े हुए व्यक्ति इसका दुरूपयोग करते हैं।
प्रश्न -हिंदू सोशल रिफार्म बुक पर आप क्या कहेंगे?
उत्तर -किताब समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित है।वह सत्य के मार्गी थे सत्य सबसे बड़ा धर्म है।वह निचले लोगों से जुड़कर उनको रास्ता बताते थे। उनको मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करते थे।फुले ने जो समाज सुधार की परंपरा चलाई उसी को अन्य समाज सुधारकों ने आगे बढ़ाया।प्रश्न -क्या इतिहास का पुनर्लेखन होना चाहिए?
उत्तर -इतिहास का पुनर्लेखन होता रहा है और आगे भी होते रहना चाहिए। इतिहास में जिनको स्थान नहीं मिल पाया है उनको स्थान मिलना चाहिए। तथ्यों को नए तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत नहीं करना चाहिए।
प्रो.चेतराम गर्ग, निदेशक ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नैरी हिमाचल प्रदेश।
प्रश्न-म.प्र.इतिहास परिषद का 40वां अधिवेशन ग्वालियर में किया जा रहा है इसे आप किस दृष्टि से देखते हैं?
उत्तर – म.प्र.इतिहास परिषद निरंतर समाज के विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।यह नए शोधार्थियों को नया सीखने का मौका प्रदान करेगा।समाज को दिशा देने का काम करेगा।
प्रश्न -क्या इतिहास का रिव्यू होना चाहिए?
उत्तर -वर्तमान परिवेश में इतिहास का रिव्यू बिल्कुल होना चाहिए। संपूर्ण भारत का इतिहास खिताबों में नहीं है। संपूर्ण भारत के इतिहास को कंपाइल करने की आवश्यकता है।नए तरीके से इतिहास को जोड़ना चाहिए लेकिन तोड़ मरोड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 गांवों को चुना है और गांवों का इतिहास लिख रहे हैं।
प्रश्न-रिसर्च पेपर का नए शोधार्थियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर -सेमिनार चर्चाओं के माध्यम से नया रास्ता खोजने का मौका मिलता है जिससे नया कार्य करने का मौका मिलेगा।
उत्तर -वर्तमान समय में पर्यटन शिक्षा में बढ़ता स्कोप है किसी जगह का उत्खनन होता है जो प्राचीन चीजें मिलती है उससे रोजगार मिलता है छात्रों को शोध करने का मौका मिलता है। पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *