MCD में लगातार दूसरे दिन AAP-भाजपा पार्षदों में मारपीट, जमकर लात-घूंसे चले, कई पार्षद घायल
नई दिल्ली. दिल्ली सिविक सेंटर में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया, आप और बीजेपी पार्षदों ने एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की, हाथापाई कीं। सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन है। दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी (स्थायी समिति) के चुनावों में नतीजों के बाद से सदन में हंगामा बरपा। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जमकर मारपीट हो गई। महापौर शैली ओबेरॉय के साथ भी हाथापाई हुई है। आप और भाजपा और पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। साथ ही एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई हैं। भाजपा के विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि 6 सदस्यों को स्थायी समिति के लिए चुना जाना था। आप और भाजपा के तीन-तीन सदस्य चुने गए। आप का एक सदस्य हार गया। यह सब उन्हें जिताने के लिए किया गया और नतीजों से छेड़छाड़ की गई। हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं, ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।
आप का आरोप, भाजपा ने दिखाई गुंडागर्दी
सिविक सेंटर में हंगामे पर आप नेता आतिशी ने कहा है कि आज सिविक सेंटर में भाजपा ने गुंडागर्दी दिखाई। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव चल रहा था। जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा को एहसास हुआ कि वे हार रहे हैं और उन्होंने हंगामा किया। बीजेपी पुरुष सदस्य ने मेयर पर हमला किया और शारीरिक हमला किया।
मेयर तक पर हमला
आप पार्षद, अशोक कुमार मानू कुछ मिनट पहले दिल्ली सिविक सेंटर में गिर गए थे। वे अपनी पार्टी के अन्य पार्षदों के साथ मीडिया के सामने पेश हुए। उनका कहना है, ये इतने बेशर्म हैं कि महिलाओं और मेयर तक पर हमला कर दिया। ये बीजेपी के गुंडों ने किया।
