220 तहसीलदारों को पदोन्नति की फाइल, जीएडी और रेवेन्यू के अधिकार के बीच उलझी

जीएडी ने पोस्टिंग के लिये भेजी फाइल, रेवेन्यू ने भी तहसीलदारों के आदेश को लिया फैसला
भोपाल. सात वर्षो से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे 220 तहसीलदारों की कार्यवाहक पद पर पदोन्नति सामान्य प्रशासन विभाग (जीएसडी) और राजस्व विभाग के बीच उलझ गयी है। जीएडी इन अधिकारियों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति और पदस्थापना संबंधी फाइल सीएम सचिवालय भेज दी गयी है। इस दौरान राजस्व विभाग ने यह तय किया है कि वह तहसीलदारों की पदोन्नति संबंधी आदेश राजस्व विभाग की तरफ से जारी किये जायेंगे।
इन तहसीलदारों का कार्यवाहक पदोन्नति मिलने के बाद कैडर और विभाग दोनों ही बदले जाने हैं और इस उलझाव की जानकारी के बाद राज्य भर के तहसीलदार परेशान है और जीएडी के आदेश बगैर पदोन्नति लेने से मना कर रहे हैं। इन तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यवाहक पदोन्नति देने के लिये राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर 28 अक्टूबर 2022 को जीएडी ने बैठक की थी। इसके बाद से इन अधिकारियों की पदोन्नति और पोस्टिंग के आदेश लटके हुए है। जीएडी अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब सब कुछ साफ है और कार्यवाहक पद पदोन्नति व पदस्थापना के लिये फाइल अधिकारियों को भेजी गयी है।
वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो होना उसको लेकर 2-3 दौर की मीटिंग हो चुकी है और जल्द ही वरिष्ठ पद के प्रभार का लेकर आदेश जारी किये जाने वाले हैं। तहसीलदार संघ (राजस्व अधिकारी संघ) के प्रान्ताध्यक्ष और पदाधिकारियों ने इस मामले में पिछले 2 दिनों में मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, मुख्य सचिव, जीएडी, उपसचिव राजस्व सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर इस मामले में स्थिति साफ करने की मांग की है और साथ ही कहा है कि अगर तहसीलदार से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया जाता है तो उसके आदेश जीएडी की तरफ से ही जारी किये जाये अन्यथा उनका प्रमोशन न किया जाये। ऐसी स्थिति में तहसीलदार पदोन्नति नहीं चाहते हैं।
जीएडी की फिट लिस्ट में भी घटेंगे अधिकारी
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की फिटलिस्ट में 220 तहसीलदार पात्र पाये गये थे। इसमें से फिटलिस्ट तैयार होने के बाद कई तहसीलदारों के विरूद्ध जांच होने की जानकारी आयी है और साथ ही कुछ तहसीलदार राजधानी के कार्यालयों में पदस्थ हैं। यह पदोन्नति नहीं चाहते । इसलिये जीएडी की फाइल मूव हुई तो प्रमोशन संबंधित अधिकारियों की संख्या में कमी आना तय है।
अभी कुछ नहीं
तहसीलदारों को पदोन्नति और पदस्थापना को लेकर फिलहाल कुछ नहीं हुआ है। इसलिये फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।
मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *