ग्वालियर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बाबू को 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

ग्वालियर. कर्मचारी राज्य बीमार निगम के बाबू को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा है। छावनी निवासी सपना पाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी आरोपी बाबू शुभम गुप्ता मातृत्व अवकाश पर रुके हुए वेतन की 50000 निकालने के एवज में 5000 की मांग कर रहा है। इसके बाद लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने कार्रवाई करते हुए बाबू शुभम को पांच हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है।
