खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की अमित शाह को खुली धमकी, इंदिरा गांधी की तरह चुकानी होगी कीमत

पंजाब. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। अमृतपाल के एक साथी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने के बाहर जमकर बवाल किया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंदिरा गांधी ने खालिस्तान का विरोध करने की कीमत चुकाई थी
इस बीच अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर धमकी भी दी। सिंह ने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि वह खालिस्तान आंदोलन को आगे बढ़ने नहीं देंगे। मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था। अगर आप भी ऐसा ही करेंगे तो आपको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अगर गृहमंत्री हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों के लिए भी ऐसा ही कहते हैं तो मैं देखूंगा कि वह गृहमंत्री पद पर रह पाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जब लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर सकते हैं तो हम खालिस्तान की मांग क्यों नहीं कर सकते। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खालिस्तान का विरोध करने की कीमत चुकाई थी। हमें कोई भी नहीं रोक सकता, फिर चाहे वह पीएम मोदी हो, अमित शाह या भगवंत मान।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा खालिस्तान समर्थकों पर सरकार की नजर है
बता दें कि इससे पहले भी अमृतपाल सिंह ने एक कार्यक्रम में अमित शाह को धमकाते हुए कहा था कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। इंदिरा गांधी ने भी दबाया था, क्या नतीजा निकला सब जानते हैं। अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी कर लें। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी दूसरे का नहीं। गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में खालिस्तान समर्थकों को लेकर अपना रुख रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर सरकार की नजर है।

बता दें कि अमृतपाल के सहयोगी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पंजाब के अजनाला थाने में पहुंचे समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस बैरीकेड्स तोड़ दिए। समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे। उनके समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे। सुधीर सूरी हत्याकांड में पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी कार भी जब्त कर ली थी। आरोपी की कार में खालिस्तानियों का पोस्टर लगा हुआ था। इसके अलावा संदीप के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके हालिया पोस्ट से पता चला था कि वह कट्टरपंथी था। संदीप सिंह ने अपने अकाउंट से अमृतपाल सिंह के कई वीडियो पोस्ट किए थे। जिनमें खालिस्तान समर्थक नेता से मुलाकात का एक वीडियो भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *