MP पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, मैहर में किए शारदा माता के दर्शन

भोपाल. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश पहुंचे। वे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से मैहर पहुंचकर उन्होंने माता शारदा के दर्शन-पूजन किए। इससे पहले खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने अमित शाह की अगवानी की। मेडिकल कॉलेज से रीवा रोड स्थित ओम रिसोर्ट आएंगे, जहां डिनर के बाद रात 8 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को वे हेलीकॉप्टर से खजुराहो और फिर वहां से विशेष विमान से उत्तर प्रदेश रवाना होंगे।

सुरक्षा में तैनात होंगे 5 हजार जवान
केंद्रीय गृहमंत्री शाह के लिए Z सुरक्षा युक्त तीन कारकेड लगेंगे। एक मैहर, दूसरा हवाई पट्टी सतना, तीसरा मेडिकल कॉलेज, यही होटल ओम प्लाजा तक जाएगा। हर कारकेड का जिम्मा SP स्तर के अधिकारी के पास होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की कमान रीवा रेंज के एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव संभालेंगे। उनके साथ 6 डीआईजी,14 आईपीएस, 35 एडिशनल एसपी, 100 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और एसएएफ की 20 कंपनियों के जवानों समेत 5 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पहले घेरे में सीआरपीएफ का दस्ता, दूसरे घेरे में एसएएफ के जवान होंगे। लोकार्पण समारोह मेडिकल कालेज में, जबकि शबरी महोत्सव हवाई पट्टी के मैदान में होगा। दोनों जगह पर विशाल सभा मंडप और मंच तैयार किए गए हैं।

कार्यक्रम पर एक नजर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को खजुराहो से हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे मैहर पहुंचेंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी आएंगे। मैहर में दोपहर 1 बजे मां शारदा के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद 1: 25 सर्किट हाउस मैहर में भोजन करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से सतना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 3.15 से 4.45 बजे तक शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 से 06:30 बजे तक मेडिकल काॅलेज के उद्घाटन और सभा 6: 35 से 6.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान कर ओम रिसोर्ट आएंगे। होटल ओम रिसोर्ट रीवा रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को 10 बजे सतना से हेलीकॉप्टर से खजुराहो जाएंगे और फिर वहां से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *