लाइन को जोड़ने व इंटरलाकिंग करने की वजह से ट्रेनों का 25 से बदल जाएगा मार्ग

ग्वालियर. उत्तर रेलवे के अंतर्गत 25 से 27 फरवरी के बीच देवबंद-रुडकी सेक्सन में नई लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा और देवबंद स्टेशन को लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और ट्रेनों को रोका भी जाएगा। 25 से 26 फरवरी के बीच 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेस उत्कल एक्सप्रेस को निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, लोनी पटरी जंक्शन होते हुए चलेगी। इस ट्रेन पूणे से 40 मिनट की देर से भी रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन दो दिन तक ग्वालियर देर से आएगी।

वहीं दूसरी ओर उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में नानइंटरलाकिंग कार्य किया जाना है। जिसके चलते दो मार्च को गाड़ी सं.12617 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को आगरा-पलवल-निजामुद्दीन की बजाए आगरा-एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद-निजामुद्दीन चलाया जाएगा। गाड़ी सं.12625 त्रिवेंद्रपुरम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस को भी आगरा-पलवल-नई दिल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग होते हुए आगरा-एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली चलाया जाएगा। केरला एक्सप्रेस का मार्ग दो मार्च को बदला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *