भारतीय पुलिस सेवा के 74वें बैच के पुलिस अधिकारियों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जिले आवंटित
भोपाल, आईपीएस अधिकारियों को प्रॉबिशनर पीरियेड के लिये के आर आर 74 वें बैंच (आवंटन वर्ष 2017, 2020 एवं 2021) के मध्यप्रदेश राज्य को आवंटित परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के 05 मार्च से 29 सप्ताह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले आवंटित किए गए हैं।
इनमें परिवीक्षाधीन 2021 अभिषेक रंजन को इंदौर, परिवीक्षाधीन 2021 आदर्शकांत शुक्ला को जबलपुर, परिवीक्षाधीन 2020 आनंद कालादागी को खरगोन, परिवीक्षाधीन 2017 अंकित सोनी को रीवा, परिवीक्षाधीन 2021 आयुष गुप्ता को भोपाल, परिवीक्षाधीन 2020 कृष्ण लालचंदानी को उज्जैन, परिवीक्षाधीन 2020 मयूर खण्डेलवाल को रतलाम, परिवीक्षाधीन 2021 नरेन्द्र रावत को सागर तथा परिवीक्षाधीन 2021 सुश्री विदिता डागर को ग्वालियर जिला आवंटित किया गया है।
