कलेक्टर ने गौशाला पहुँचकर किया अवलोकन

संत जनों से गौशाला संचालन के संबंध में की चर्चा

ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित लाल टिपारा गौशाला का शनिवार को शिवरात्रि के दिन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अवलोकन किया। गौशाला में गायों के रख-रखाव के लिये किए जा रहे प्रबंधन के संबंध में भी गौशाला के संत जनों से चर्चा की और विस्तार से जानकारी ली। शनिवार को दोपहर गौशाला पहुँचकर नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला के प्रबंधन को देखा। ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित इस गौशाला में 7 हजार से अधिक पशुधन गायें रखी गई हैं। गौशाला में बछड़ों के लिये, बीमार गायों के लिये, नंदियों के लिये पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गायों के उपचार के लिये पशु चिकित्सालय भी गौशाला में स्थापित है।
कलेक्टर को गौशाला संचालन के संबंध में गौशाला के संतजनों ने विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नगर निगम के माध्यम से की जा रहीं व्यवस्थाओं के संबंध में भी बताया। ने निगम द्वारा इतनी बड़ी गौशाला का संचालन किया जा रहा है और सभी के सहयोग से इसके बेहतर संचालन का प्रबंधन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *