लापता बच्चियां जंगल में मिली, लकड़ी बीनने जंगल के लिये निकली 2 बहनें, 48 घंटे जंगल में बिताये
ग्वालियर. मोहन अटा डांडा खिरक में लकडि़या बीनने गयी 2 बहनें रास्ता भटक गयी थी। बलिकायें गहरे जंगल की तरफ निकल गयी। जब बच्चियां नहीं मिली तो परिजन घबरा गये। अपहरण की आशंका के साथ मोहना थाना पुलिस को खबर दी। लापता बालिकायें की उम्र 7 और 8 वर्ष की थी। यही पुलिस की सबसे बड़ी चिंता थी। शनिवार को पुलिस के तलाशी अभियान में जंगल में घबराई बैठी दोनों बलिकायें मिल गयी है। दोनों बच्चियां 48 घंटे तक उस घने जंगल से रही जहां डकैत भी नहीं जाते हैं। वहां रात के वक्त जानवरों का भी खतरा रहता हैं। बच्चियों के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के घाटीगांव सर्कल स्थित मोहना के अटा डांडा खिरक निवासी 7 साल की एक बालिका अपनी चचेरी बहन 8 साल के साथ सड़क किनारे लकड़ी बीनने गई थीं। पर बालिकाएं रास्ता भटक गई और घर न लौटते हुए जंगल की ओर चली गईं। घटना 16 फरवरी की सुबह 8 बजे की है। जब काफी देर तक बालिकाएं घर नहीं लौटीं तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर वह मोहना थाना पुलिस के पास पहुंचे और अज्ञात आरोपी पर बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण की आशंका जताई। बच्चियों की उम्र काफी कम होने पर पुलिस ने भी मामले की संवेदनशीलता को समझा और तत्काल अपहरण का मामला दर्ज किया। SDOP घाटीगांव संतोष पटेल, मोहना थाना प्रभारी कुलदीप वर्गे ने तत्काल बच्चियों की तलाश में पड़ताल शुरू की। इस समय पता लगा कि दोनांे बच्चियों को बंजारा खिरक के जंगल की तरफ जाते देखा गया है
डर के साये में गुजारे 48 घंटे
जिस जंगल में बच्चियां गुम हुई थी वह काफी घना है। आम लोग मवेशी लेकर भी वहां चराने नहीं जाते हैं। वहां डकैत व अवैध काम करने वाले बंजारों के डेरे हैं। 48 घंटे तक मासूम बच्चियां उस जंगल में रहीं। वह काफी डरी हुई थी और खौंफ में थी । किस्मत से हैं कि दोनों बालिकायें किसी गलत हाथ में नहीं पड़ी, नही ंतो कुछ भी हो सकता था।
बच्चियों के घरावालों ने पुलिस की तारीफ
पुलिस और घरवालों को डर था कि बालिकाओं की उम्र कम है और वह नासमझ है। ऐसे में उनके साथ कोई घटना न हो जाये। यही वजह थी कि घरवाले और पुलिस भी घबराइयी हुई थी। बालिकाओं को सुरक्षित तलाशने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और घरवालों ने पुलिस प्रयास की तारीफ की।
