युवक की जमकर मारपीट की
मुरैना. पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार की दोपहर मुरैना में 4 लोगों को नंदेपुरा चौराहे पर युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला स्टेशन रोड थाना के बड़ोखर नंदेपुरा चौराहे का है। शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के ािद युवक के अपहरण का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने युवक को आरोपियों से मुक्त कराकर अपहरणकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चुनाव आयोग ने देखा कि शिवसेना का वर्तमान संविधान अलोकतांत्रिक है. बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त करने के लिए इसे विकृत कर दिया गया है. इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस फैसले के बाद कहा, “यह देश बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान पर चलता है. हमने उस संविधान के आधार पर अपनी सरकार बनाई. चुनाव आयोग का आज जो आदेश आया है वह मेरिट के आधार पर है. मैं चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूं.”
दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्होंने कहा, “हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.” बता दें कि एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी और कई विधायक उनके साथ आ गए थे. बाद में उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली थी. उसके बाद से दोनों गुटों के बीच पार्टी के असल नाम और सिंबल को लेकर खींचतान चल रही थी.
