MP में सड़क हादसे में 6 की मौत, खाई में गिरी पिकअप

बैतूल. शुक्रवार को दो सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। बैतूल जिले के आठनेर के चिचपाटी से श्रद्धालुओं को छिंदवाड़ा के महादेव मेला लेकर जा रही जीप गोरख घाट की घाटी गुलाई में पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है। उधर,बड़वानी जिले के जुलवानिया के पास सीहोर के कुबेरेश्वर धाम से लौट रही गाड़ी पेड़ से जा टकरा गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए।

पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे
टीआई जुन्नारदेव ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक घटना के समय पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 48 पी 0275 में बैतूल जिले के चिचपाती के 25 से 30 लोग सवार थे, जो महादेव मेला जा रहे थे। घटना गोरख घाट की हैं, जो दमुआ से भूरा भगत जाने वाले मार्ग पर स्थित है। भीषण हादसे की खबर के बाद जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों और घायलों को फंसे वाहन से और क्रेन की सहायता से निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।

घायलों को जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया
मृतकों में चिचपाति निवासी लक्ष्मी बालू उईके (20), सचिन कलीराम (13), गुद गांव के किसन सोमा कड़वे (40) और होमेंद्र जगनू कड़वे (26) शामिल हैं। जबकि कलीराम (35), वासुदेव(25), अर्जुन(21), भुता (42), पार्वती (35), चतरू (45), मगों (32) घायल हुए हैं। घायलों को जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महादेव मेला के इस मार्ग गोरखघाट-छाबड़ा पर यह बीते 4 दिन में लगातार चौथा हादसा है। यहां पर अधिकतर वाहन फर्स्ट गियर पर ही चलाए जाते हैं। यह संकरी सड़क है जिस पर मात्र एक ही वाहन चल सकता है, लेकिन फिलहाल महादेव मेले के कारण आवागमन बढ़ जाने के कारण सड़क पर दो वाहन एक साथ आने पर दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *