MP चिकित्सा अधिकारी संघ का विरोध, अपनी शासकीय ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर दी चेतावनी
बड़वानी. मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के शासकीय डॉक्टरों की लंबित मांगों में से 19 प्रमुख मांगों के संबंध में आज जिला चिकित्सालय बड़वानी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। साथ ही दिनांक 27 जनवरी 2023 से 7 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश शासकीय चिकित्सक महासंघ के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं व आम जनता की समस्याओं के आकलन व निराकरण के लिए चिकित्सक संपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। डॉक्टर दीपक आवासिया अध्यक्ष चिकित्सा संघ बड़वानी ने बताया दीर्घकालीन व्यापक हित के दृष्टिगत चिकित्सकों वर्ग की ओर से सकारात्मक मांगो के संबंध में एक ज्ञापन बड़वानी कलेक्टर के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित गया। डॉक्टरों ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग नियमित वेतन वृद्धि,पुरानी पेंशन बहाल ओर समय के हिसाब से प्रमोशन की है।
मांग पूरी नहीं होने पर बन्द करेंगे ओपीडी
बड़वानी जिला अस्पताल में चल रहे काली पट्टी विरोध प्रदर्शन में शामिल शासकीय डॉ, नर्सिंग स्टाफ, व अन्य डॉ की ओर से चिकित्सा संघ के अध्यक्ष ने बताया शासन को चेताया है कि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर पहले जिला अस्पताल में चल रही ओपीडी 2 घंटे बंद की जाएंगी, उसके बाद भी अगर मांगे पूरी नही की गई तो पूर्ण रूप से बन्द कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
