गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा, ब्लास्ट के बाद लगी आग, बदनावर-झाबुआ स्टेट हाईवे बंद

झाबुआ. मध्यप्रदेश के झाबुआ में LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। घटना के बाद ट्रक में रखे सिलेंडर में एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे। इससे भयानक लपटों के साथ ट्रक में आग लग गई। जिसके चलते स्टेट हाईवे क्रमांक 39 ठप हो गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 के आसपास हुआ। हादसे में ट्रक ड्राइवर व क्लीनर के घटना में जिंदा जलने की सूचना है। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई है। मामला पेटलावद थाना क्षेत्र के सारंगी चौकी का है।

जानकारी के अनुसार ये हादसा बदनावर-झाबुआ स्टेट हाईवे पर सारंगी चौकी के पास ग्राम महूडा में हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। वहीं सावधानी बरतते हुए आसपास के एक किलोमीटर के गांव खाली करा लिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पेटलावद फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *