महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल, पलामू में 2 पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी, धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद

झारखंड. महाशिवरात्रि को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की है। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। इसके साथ ही पांकी में धारा 144 लगा दी गई। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

डीसी और एसपी कर रहे हैं इलाके में कैंप
डीसी और एसपी इलाके में कैंप कर रहे हैं, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी के लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। इस वक्त मामला शांत कराया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बाजार की सड़कों पर बिखरे हैं पत्थर
पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गयी। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थर से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई है।

दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दिया गया है। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *