सरकार शहरों की तरह गाँवों में भी बुनियादी सुविधाएँ सुदृढ़ कर रही है – भारत सिंह कुशवाह

ग्वालियर गाँवों में शहरों की तरह बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। सरकार की मंशा है कि गाँवों की मूलभूत सुविधायें इतनी मजबूत हों कि शहरवासी गाँव के शुद्ध वातावरण में रहने के लिये आकर्षित हों। इसी सोच के साथ गाँवों में अच्छी सड़कों का जाल, शिक्षा के लिये सीएम राईज स्कूल, सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नल के जरिए हर घर में जल और घरेलू जरूरत के लिये चौबीस घंटे बिजली देने के सफल प्रयास सरकार ने किए हैं। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम बहांगीकला, सांतलपुर व इकहरा गाँव में आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम में कही।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने रविवार को विकास यात्रा के दौरान लगभग 7 करोड़ 82 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम बहांगीकला व सांतलपुर की नल-जल योजना, दुहिया – सांतलपुर व बिजौली से बहांगीकला तक बनने जा रही डाम्बरीकृत सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। श्री कुशवाह ने सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लभान्वित हितग्राहियों और निर्माण कार्यों का हिसाब-किताब के पर्चे पढ़कर भी सुनाए। विकास कार्यों व जनकल्याण का हिसाब-किताब सुनकर ग्रामीणों ने खूब तालियाँ बजाईं और सरकार के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। ने इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र, मछुआ क्रेडिट कार्ड सहित सरकार की अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए।
सांतलपुर ग्राम में सियावरी तक सड़क, सामुदायिक भवन व दो हैण्डपम्प लगाने की घोषणा की। साथ ही खुशखबरी सुनाई कि बड़ागांव हाईवे से बिजौली होते हुए जिगिनिया तक 100 करोड़ रूपए की लागत से पक्की सड़क मंजूर हो गई है, इसका जल्द ही भूमिपूजन किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर स्व-सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं से कहा कि वे खाद्य प्रसंस्करण विभाग से 40 हजार रूपए अनुदान प्राप्त कर अपनी खुद की फूड प्रोसेसिंग इकाई स्थापित कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *