लड़की और लड़के रेल पटरी पर लेटकर बना रहे थे वीडियो, डीएसपी नरेशबाबू अन्नोटिया ने रोका और समझाइश देकर हटाया

ग्वालियर. झांसी रोड थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर तपोवन के सामने रेल पटरी पर लेटकर युवक-युवती वीडियो बना रहे थे इसी दौरान वहां से अपनी जिप्सी से डीएसपी ट्रैफिक नरेश बाबू अन्नोटिया आईटीएम कॉलेज जा रहे थे वह यह सीन देखकर अपने रोक नहीं पाये और उन्होंने लड़को और लड़की देख कर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके से भगाया।
डीएसपी श्री अन्नोटिया ने समझाइश देते हुए कहा कि अगर इस बीच वहां से ट्रेन निकल जाती तो आप लोगों का क्या हाल होता। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के सीन देखे तो पुलिस को 100 डायल करके सूचित करें। जिससे इस तरह की होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *