NIA ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, दो साल से अलकायदा के संपर्क में था इंजीनियर आरिफ

बेंगलुरु. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान आरिफ नामक शख्स के रूप में हुई है। आरिफ बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था। बताया जाता है कि वह दो साल अल-कायदा के संपर्क में था। आरिफ की गिरफ्तारी की पुष्टि अधिकारियों ने की है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक आरिफ के अभी तक किसी आतंकी गतिविधि में शामिल होने की जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह इंटरनेट के जरिए दो साल से आतंकी संगठन अल-कायदा के संर्पक में था। आरिफ की गिरफ्तारी की जानकारी स्टेट होम मिनिस्टर ने भी दी है।

ईरान या अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था आरिफ
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरिफ जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था। वहां जाकर वह आतंकी संगठन आईएस ज्वाइन करना चाहता था। इंटरनेट के जरिए वह आतंकी संगठनों से जुड़ा था। आरिफ के देश छोड़ने से पहले ही आज राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता में पकड़े गए आतंकियों से की थी पूछताछ
इससे पहले एनआईए ने कोलकाता पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एनआईए अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी लंबे समय से मोस्ट वांटेड की सूची में थे। बीते दिनों एनआईए ने बिहार के मोतिहारी में छापेमारी कर पीएफआई से संबंधित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सभी फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल के हिस्सा थे। मालूम हो कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी हर समय देश विरोधी गतिविधियों मे लिप्त रहने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *