फायबर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुआं कई किमी दूर से दिखाई दे रहा था, 15 गाडि़यां बुझा रही हैं आग
इन्दौर. लसूडिया इलाके में प्लास्टिक फायबर फैक्ट्री में भीषण आग लगगयी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से ही आग का धुआं नजर आया। कई लोग आग का वीडियो बनाते हुए दिखाई दिये। आग लगते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी घटना पर पहुंच गयी। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशकर रहे हैं। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
शनिवार की सुबह आग प्लास्टिक फायबर फैक्ट्री में लगी है। जिसकी वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रहीं। टीआई संतोष दूधी के अनुसार फैक्ट्री में फायबर व प्लास्टिक का काम होता है। यहां टंकियां बनाई जाती है। सुबह के समय अधिक मजदूर नहीं थे। ऑफिशियल स्टाफ ही मौजूद था। 10-15 गाडि़यों से आग बुझाने काम जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा। पुलिस ने बताया है कि आग कैसे लगी यह सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कैसे आग लगी। इधर, आसपास के इलाके को भी कवर लिया है। ताकि आग अधिक ने फैले। फिलहाल फायरब्रिगेड आक पर काबू पाने में जुटी हुई है।
33 टैंकर से ज्यादा पानी लगा, पर आग नहीं बुझी
फैक्ट्री के अंदर कई ब्लास्ट होने की भी सूचना सामने आ रही है। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची। कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक 33 टैंकर से ज्यादा पानी आग बुझाने के लिए डाला जा चुका है, लेकिन आग नहीं बुझी है। आसपास चाकलेट, मेडिसिन की फैक्ट्रियां है उनमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।