खजाना-लीथियम के खजाने से बढ़ेगा ईवी उद्योग, जम्मू-कशमीर के लोगों को मिलेगा लाभ
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम का 59 लाख टन का भंडार मिलने के बाद देश में मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग को काफी बढ़ावा मिलेगा और फोन की लागत कम होगी। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल कारों से वाल 2030 तक छुटकारा पाने का जो लक्ष्य रखा है। इस खोज के साथ उस लक्ष्य को पाने में भी सफलता मिलेगी और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
जम्मू कश्मीर के खनन विभाग के सचिव अमित शर्मा ने बताया कि लिथियम के इतने बड़े भंडार की तलाश प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिये गेमचेंजर होगी। उन्होंने कहा है कि इस जीएसआई द्वारा ऑपचारिकतायें पूरी कर लेने के बाद जल्द ही ई-नीलामी शुरू की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा है कि यह पूरे देश के लिये गौरव का क्षण है क्योंकि भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है। जहां लिथियम के बड़े-बड़े भंडार मिले हैं।
भारत के लिये यह खोज बड़ी करामाती साबित हो सकती है। अभी तक भारत में जरूरत का लगभग 96 प्रतिशत लीथियम आयात किया जाता है। इसके लिये बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। भारत ने वित्त वर्ष 2020-21मंे लीथियम ऑयन बैट्री के आयात पर 8,984 करोड़ रूपये खर्च किये थे। इसके अगले वर्ष यानी 2021-22 में भारत ने 13,838 करोड़ रूपये की लीथियम आयन बैटरी इम्पोर्ट की थी।
