कैबिनेट में जायेगा प्रस्ताव पुरानी पेंशन और रिटायरमेंट की 63 वर्ष
भोपाल. मप्र की शिवराज सरकार राज्य के कर्मचारियों को बिना मांगे ही एक सौगात देने जा रहे है। इस सौगात में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु अब 62 के स्थान 63 वर्ष हा जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के पास भेजा है। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में विचार किया जायेगा। यदि प्रस्ताव पास होता है तो 5 वर्ष बाद एक बार फिर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बढ़ोत्तरी होगी।
पुरानी पेंशन और रिटायरमेंट की 63 वर्ष का प्रस्ताव कैबिनेट में जायेगा
आपको बता दें कि चुनावी वर्ष में मध्यप्रदेश के कर्मचारी संगठन विभिन्न तरह की मांगे कर रहे हैं। जिन्हें पदोन्नति, भत्ते, वेतन निर्धारण, संबिलियन, पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगे शामिल है। हालांकि इन मांगों में रिटायरमेंट आयु की बढ़ोत्तरी शामिल नहीं है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कर्मचारियों को बिना मांगें ही यह सौगात देने की तैयारी में है। राज्य शासन ने 5 वर्ष पहले 2018 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फैसला किया था। जिसका लाभ राज्य के डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी को मिला है।
रिटायरमेंट की आयु 63 वर्ष
ऐसा बताया जा रहा है कि अब एक बार फिर से कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। यदि कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास होता है कि राज्य के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 62 से बढ़ाकर 63 वर्ष हो जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के सीनियर अधिकारी के अनुसार कर्मचारियों से जुड़े सभी प्रस्ताव ऊपर भेजे हैं। जिन पर फैसला लेना है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों के मसले पर जल्द सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्री समूह के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में बड़े निर्णय हो सकते हैं। जिनमें रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का फैसला भी शामिल है।
