ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र के बिजली चोरों पर है कंपनी मेहरबान, सबसे ज्यादा बकाया यहीं

ग्वालियर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ऊर्जा मंत्री की विधानसभा के बिजली चोरों पर मेहरबान दिख रही है। इस विधानसभा में सबसे ज्यादा बकाया व बिजली चोरी है, लेकिन कंपनी के अधिकारी कार्रवाई की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। ग्वालियर विधानसभा में 11 महीने में 164 केस ही बनाए, जबकि पूर्व व दक्षिण विधानसभा में 20 गुना बिजली चोरी के केस दर्ज कर दिए। कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई पूर्व व दक्षिण विधानसभा में अधिक है। बिजली कंपनी के शहर में चार संभाग हैं। मध्य, उत्तर, दक्षिण, पूर्व संभाग है। मध्य संभाग के अंतर्गत दक्षिण व पूर्व विधानसभा हिस्सा आता है। जबकि उत्तर संभाग में ग्वालियर विधानसभा का क्षेत्र आता है। दक्षिण व पूर्व संभाग में दक्षिण विधानसभा व पूर्व विधानसभा का क्षेत्र आता है। उत्तर संभाग बिजली चोरी में सबसे आगे हैं। यहां लाइनलास 55 फीसद से अधिक है। बिल भी 40 फीसद लोग ही जमा करते हैं। ग्वालियर विधानसभा के अधिकतर हिस्से में बिजली चोरी है। बिजली कंपनी ने एक मार्च 2022 से 31 जनवरी 2023 के बीच चलाए अभियान में 19 हजार 822 कनेक्शन की जांच की। जिसमें पांच हजार 983 कनेक्शन में चोरी मिली।

हर संभाग में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। जहां पर झगड़े कम होने की संभावना होती है और कनेक्शन की जांच आसानी होती है, वहां पर जांच की जाती है। झगड़ों वाली जगहों पर अधिकारी से बचते हैं। पुलिस सुरक्षा नहीं होने से अधिकारियों के साथ मारपीट हो जाती है। अधिकारी व कर्मचारियों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं।
राजीव गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर रीजन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *