MP विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो सकता है। इसके लिए सरकार ने विधानसभा को प्रस्ताव भेजा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल संभवत: आज सत्र की मंजूरी दे सकते हैं। सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 27 मार्च तक होगा। आज शाम तक विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी कर सकता है।

