7th Pay Commission -18 महीने के महंगाई भत्ते देने का सरकार का बड़ा फैसला, 8 किस्तों में मिलेगा बकाया पैसा

नई दिल्ली. 7th Pay Commission DA Arrears- अगर आपके घर या परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है या आप स्वयं सरकारी नौकरी में हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, सरकार ने कर्मचारियों के हित में ऐसा फैसला लिया है कि आप खुशी ये झूमने के लिये मजबूर हो जायेंगे। लम्ब समय से सरकारी कर्मचारियों की ओर से 18 माह के बकाया एरियर की मांग की जा रही है। अब आकर सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद कर्मचारियों के खाते में यह पैसा 8 किस्तों में आयेगा।
मार्च 2023 में होगा DA हाइक का ऐलान
आपको बता दें कि लगभग 1 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये इस बार के डीए और डीआर का ऐलान मार्च 2023 में किये जाने की अनुमान है। इसे 1 जनवरी से लागू किया जायेगा। इस दौरान अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये डीए व डीआर का ऐलान किया जा रहा है। अब तेलंगाना सरकार की ओर से बकाया डीए और डीआर को लेकर ऐलान किया गया है।
महंगाई भत्ता बढ़कर 20.2 प्रतिशत हुआ
तेलगाना सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए व डीआर में 2.73प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। इस बढ़ोत्तरी के बाद से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17.29प्रतिशत से बढ़कर 20.2प्रतिशत हो गया है। राज्य के वित्त मंत्री हरीश राव ने कहा है कि इस बढ़ोत्तरी को 1 जुलाई 2021 से लागू किया जायेगा। इस पैसे को कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में 8 किस्तों में जमा किया जायेगा।
किसको मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से बकाया महंगाई भत्ते का एरियर का लाभ 31 मई 2023 को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही दिया जायेगा। ऐसे कर्मचारियों को नौकरी के अंतिम 4 माह में सामान्य भविष्य निघि (GPF ) में किसी प्रकार का योगदान करने से छूट दी गयी है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार के इस फैसले से 4.4 लाख कर्मचारियों और 2.28 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *