ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर सील,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल पर कड़ी सुरक्षा, 700 जवान तैनात
ग्वालियर. गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रात भर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग को चेक किया। रात्रि गश्त पर निकले अफसर और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थाल की तलाशी ली। गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए पुलिस जवान अलर्ट हैं। जवान और अफसर संदिग्ध नजर आने वाले की जांच कर रहे है और तस्दीक के बाद ही आने-जाने दे रहे है। रात 10 बजे से ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी जिससे कोई भी बदमाश शहर में प्रवेश नहीं कर सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है। चौराहों से लेकर तंग गलियों में पुलिस के जवान बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।
होटल, धर्मशाला व गेस्ट हाउस किए जा रहे चेक
शहर में पुलिस अफसर रात से ही होटल, धर्मशालाओं व गेस्ट हाउस में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देख रहे हैं। पुलिस ने होटल व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों की तलाशी लेने के साथ ही होटल के रजिस्टर भी चेक किए। जिन लोगों पर संदेह नजर आया उनसे थाने लाकर पूछताछ की।
बम डिस्पोजल स्क्वॉड़ ने की जांच
बम डिस्पोजल दस्ता व डॉग स्क्वाड ने रात से ही शहर भर में घूमते हुए तलाशी लेना शुरू कर दिया। सबसे पहले बम डिस्पोजल दस्ता रेलवे स्टेशन पहुंचा और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इसके बाद दस्ता बस स्टैंड पहुंचा और यहां पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सुबह होते ही बम डिस्पोजल दस्ते ने सालासर मॉल, दीनदयाल मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की।

