MP में मंदिरों के 500 मीटर के दायरे से हटेंगी शराब दुकानें

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंदिरों के 500 मीटर के दायरे से शराब दुकानें हटेंगी। सरकार नई आबकारी नीति में यह प्रविधान करने जा रही है कि मंदिर के 500 मीटर की परिधि में शराब दुकान नहीं खोली जा सकेगी। पिछले दिनों भाजपा नेता उमा भारती ने ओरछा के प्रमुख प्रवेश द्वार पर शराब दुकान खोले जाने को लेकर विरोध जताया था। उन्होंने दुकान खुली होने पर गोबर छिड़ककर विरोध जताया था। सरकार वर्ष 2023-24 की नीति में दुकानों का नवीनीकरण 10 प्रतिशत शुल्क अधिक लेकर करेगी।

अभी 50 मीटर के अंदर नहीं खुलती दुकान
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी। वाणिज्यिक कर विभाग इसकी तैयारियों में लगा है। मुख्यमंत्री के साथ विभागीय अधिकारियों की एक दौर की बैठक हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों से पांच सौ मीटर की परिधि में शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभी 50 मीटर के दायरे में शराब दुकानें नहीं खोलने का प्रविधान है लेकिन इसका भी पालन नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *