गणतंत्र दिवस की परेड़ का पूर्वाभ्यास, एडीएम एचबी शर्मा ने ली सलामी, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

ग्वालियर गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास पूर्व एसएएफ ग्राउण्ड ध्वजारोहण कर परेड की सलामी एडीएम एच बी शर्मा ने ली इस मौके पर एसएसपी अमित सांघी मौजूद रहें। परेड़ का नेतृत्व आरआई रंजीत सिंह कर रहे थे। इसके उपरांत एडीएम एचबी शर्मा ने परेड़ का निरीक्षण करने के टोली नायकों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह, एएसपी जयराज कुबेर, सीएसपी विजय भदौरिया, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, टीआई रामनरेश यादव, एसडीएम यूसुफ कुरेशी और तहसीलदार शारदा पाठक मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति सुनीता पाठक ने किया।
परेड में जिला पुलिस बल के जवान, 2वीं, 13वीं और 14वीं बटालियन के जवान, जूनियर गर्ल्स एनसीसी, सीनियर गर्ल्स एनसीसी, होमगार्ड, बीएसएफ डॉग स्क्वॉड, सीआरपीएफ, भारत स्काउट एवं गाइड और नगर समिति के जवानों ने परेड़ में हिस्सा लिया।
गजराराजा स्कूल की छात्राओं के पैर में चुभे कांटे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति चल रही थी कि इस बीच छात्राओं के पैरों में लगे कांटे तो प्रस्तुति को बीच में ही रोकना पड़ा, मैदान के कांटे हटाने के बाद पुनः प्रस्तुति की गयी, बीएएफ के डॉग स्क्वॉड ने भी कर्तव्य दिखाये।
छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृति प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास में रेडियेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य कच्ची घोडी की प्रस्तुति दी।
एमएलबी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण गीत पर मेरे देश की धरती, अतीत से आज तक गौरवगाथा
सीएम राइस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने झांसी की रानी गौरव गाथा।
विक्की फैक्ट्री स्थित ईसीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत।
सीएम राइस मॉडल स्कूल बलिदान परम धर्मः
शासकीय गजराराजा स्कूल की छात्राओं ने देश रंगीला, जय हो।
एक्सीलेंट स्कूल मुरार ने पुलवामा अटैक की दी प्रस्तुति।
सीएम राइस पद्माविद्यालय ने आगे बढ़ता हमारा देश, महिला सशक्तिकरण की गौरवगाथा।

