सुभाषचंद्र बोस ककी 126वीं जयंती पर बंगाली सोशल एंड कल्चरण एसोसियेशन ने किया याद
ग्वालियर- बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन के संयुक्त तत्वाधान मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126 वे जन्म दिवस के अवसर पर मानस भवन मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर BSCA के सदस्य DRDE से सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ आशा मुकुल जाना, निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन के अध्यक्ष आरसी दास एवं महेश मुदगल ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला एव्म उनके पराक्रम के किस्से सुना कर रोमांचित कर दिया इसी कड़ी मे BSCA के सदस्य शैलेन्द्र नाथ दत्ता ने उनके ऊपर लिखी कविता सुनाकर मंत्र-मुग्ध कर दिया।
अंत मे डॉ एन एन लाहा, तपन दास एव्म प्रवीर मित्रा नर ने देश भक्ति गाने सुनाकर माहौल ही बदल दिया कार्यक्रम के पश्चात् मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मृणाल रॉय ने किया।

