JU कार्यपरिषद.डीएन गोस्वामी रेक्टर, डिप्टी रजिस्टार अमित सिसोदिया के स्थानान्तरण और PHD की थीसिस जमा करने 2 माह का समय बढाया
ग्वालियर. मकर संक्रांन्ति के मौके पर सभी कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर बुलाई जीवाजी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में 2 महत्वपूर्ण निणर्य लिये गये । स्टोर में लंबित मामलों को लेकर डिप्टी रजिस्टार अमित सिसोदिया को हटाये जाने की अनुशंसा, डीएन गोस्वामी को रेक्टर बनाया जाना और शैक्षणिक पदों पर भर्ती के संबंध सभी कार्य परिषद के सदस्यों हस्ताक्षरित ज्ञापन की प्रति कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी को सौंपी। कोविडकाल को दृष्टिगत रखते हुए पीएचडी की थीसिस शोध पत्र समय पर जमा नहीं करने पाने की स्थिति में 2 माह की अवधि बढाये जाने का निणर्य लिया गया है।

