ग्वालियर में लक्ष्मीबाई समाधि पर श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया

ग्वालियर. देश में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सूत्र स्थापित करने के लिए पुणे से पानीपत जाने के लिए पानीपत गौरव अभियान यात्रा गुरूवार को ग्वालियर आई। यात्रा में शामिल 80 युवा, 6 महिलाएं और 2 बालक सहित अन्य लोगों का शहरवासियों ने जगह जगह फूलों से स्वागत किया।

पानीपत गौरव अभियान यात्रा जैसे शहर में प्रवेश किया तो भाजपा नेता संतोषसिंह सिकरवार अपने साथियों के साथ आगवानी। यात्रा विक्की फैक्ट्री, झांसी रोड़ थाना, नाका चंद्रवदनी से चेतकपुरी, बसंतबिहार, से होते हुए फूलबाग मैदान स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंची। इस मौके पर छात्रों ने ध्वजों के बीच से आगवानी कर फूल बरसाये। वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर तिब्बतियों ने गमछा पहना कर स्वागत किया। भाजपा नेता आशीष राठौर, विनोद शर्मा आदि ने भी स्वागत किया।
धैयर्ता का परिचय भी दिया
जब पानीपत गौरव अभियान यात्रा वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने पहुंची तो उस समय सामने से भीम आर्मी की रैली भी सामने आ गयी तो पानीपत गौरव अभियान यात्रा की ग्वालियर में आगवानी कर रहे। भाजपा कार्यकर्त्ता संतोष सिंह सिकरबार ने पहले यात्रा को रोककर भीम आर्मी की रैली को निकाला, नही ंतो वहां पर टकराव की स्थिति निर्मित हो रही थी।

शुरूआत पुणे से 17 दिसंबर को 22 लोगों के साथ पैदल हुई थी
यात्रा शाम 4.30 बजे लक्ष्मीबाई समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यात्रा संयोजक संदीप महिन्द ने पानीपत युद्ध की गौरव गाथा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरूआत पुणे से 17 दिसंबर को 22 लोगों के साथ पैदल हुई थी। उन्होंने बताया कि पुणे से शुरू हुई यात्रा में शामिल लोग प्रतिदिन 300 से 350 किलोमीटर तक चलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *