जम्मू कश्मीर की चिनाव नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा बनकर तैयार रेलवे पुल

जम्मू कश्मीर. रेल मंत्रालय ने गुरूवार को जम्मू कश्मीर की चिनाव नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे द्वारा पुल तैयार किया जा रहा है । संभवतः वर्ष 2024 तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जायेगा। चिनाव नदी पर बन रहा यह पुल हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करेगा।
रेल अधिकारियों के अनुसार इस पुल को तैयार होने में लगभग 20 वर्ष का समय लग चुका है। वैसे तो रेल मंत्रालय ने ट्विट कर के जानकारी में बताया है कि चिनाव नदी पर बनने वाले पुल जल्द ही कश्मीर के लिये हर मौसम में रेल संपर्क लायेगा।

पुल की अनुमानित लागत
चिनाव नदी पर बने इस पुल की ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर है। पुजल को जम्मू- कश्मीर के रियासी जिले में कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड रूपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है यह पुल एफिल टॉवर से 35 मीटर अधिक ऊंचा है।

