मोहित बुंदस को कलेक्टर से हटाकर शासन में उपसचिव बनाया गया
भोपाल. देर रात हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों में मोहित बंुदस से भी जिलिा लेकर उन्हें शासन में उप सचिव बना दिया गया है। स्थानीय नेताओं के साथ विवाद और कांग्रेसी विधायकों के विरोध केबाद उनसे जिला छीना गया है। वहीं, बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को मंत्री सुखदेव पांसे के साथ पटरी नहीं बैठना नुकसान पहुंचा है। उन्हें शासन नेे मंत्रालय में उपसयिव पदस्थ किया गया हैं।
| नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| संजय कुमार शुक्ला
पी. नरहरि |
पीएस, पीएचई व एमडी माध्यम
आयुक्त, नगरीय विकास, जनसंपर्क |
पीएस, पीएचई व चिकित्सा शिक्षाआयुक्त, नगरीय विकास-जनसंपर्क व एमडी, माध्यम |
| दीपाली रस्तोगी | पीएस, जनजातीय व तकनीकी शिक्षा | पीएस, जनजातीय व तकनीकी शिक्षा |
| शिवशंकर शुक्ला | पीएस, चिकित्सा शिक्षा | पीएस, खाद्य |
| डीजी आहूजा | आयुक्त उच्चशिक्षा | पीएस पशुपालन |
| उमाकांत उमराव | सीईओ, आरआरडीए | पीएस, सहकारिता व खाद्य प्रसंस्करण |
| सुखवीर सिंह | पदस्थापना की प्रतीक्षा | आयुक्त, संस्थागत वित्त |
| मुकेश कुमार शुक्ला | संचालक, प्रशासन अकादमी | आयुक्त, उच्च शिक्षा |
| तेजस्वी एस. नायक | कलेक्टर, बैतूल | उपसचिव, शासन |
| राकेशसिंह अपर | आयुक्त, नगरीय विकास | कलेक्टर, बैतूल |
| सत्येन्द्रसिंह | कलेक्टर, सतना | उपसचिव, शासन |
| शीलेन्द्र सिंह | उपसचिव, राजस्व | कलेक्टर, छतरपुर |
| मेहित बुंदस | कलेक्टर, छतरपुर | उपसचिव, शासन |
प्रमुख सचिवों के काम भी बदलाव
नगरीयविकास और जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि को मप्र माध्यम का भी एमडी बनाया गया है। यह जिम्मेदारी अभी संजय शुक्ला संभाल रहे थे। उन्हें अब पीएचई के साथ चिकित्सा शिक्षा भी सौंपा गया है। अभी यह जिम्मेदारी संजय शुक्ला संभा रहे थे। उन्हें अब पीएचई के साथ चिकित्सा शिख भी को सौंपा गया है। एसीएस इकबाल सिंह बैंस से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण काम लेकर उमाकांत उमराव सको दिया गया हे। इकबाल सिंह के पास सिर्फ राजस्व मण्डल अध्यक्ष का ही प्रभार रहेगा। दीवाली रस्तोगी को पूरी तरह से तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
यह भी प्रभार से मुक्त
प्रमुख सचिव अजीत केसरी सहकारिता के दायित्व मुक्त होंगे। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमारश्रीवास्तव पशुपालन विभाग के काम से मुक्त होंगे। प्रमुख सचिव राजेश राजौरा खाद्य विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। प्रमुख सचिव मनोज गोविल भी संस्थागत त्ति के कामकाज से मुक्त होंगे।

